झालावाड़ : बाइक पर आए बदमाशों ने घर के बाहर से किया युवती का अपहरण, दिया दुष्कर्म को अंजाम

By: Ankur Sat, 20 Mar 2021 2:17:03

झालावाड़ : बाइक पर आए बदमाशों ने घर के बाहर से किया युवती का अपहरण, दिया दुष्कर्म को अंजाम

झालावाड़ के छबड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में बेखौफ बदमाशों का तांडव देखने को मिला जिसमें बाइक पर आए चार बदमाशों ने पहले युवती का उसके घर के बाहर से अपहरण किया और फिर दुष्कर्म को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़िता काे धमकाते हुए वहीं छाेड़कर भाग गए। पीड़िता किसी तरह यहां से अपने घर पहुंची। सीआई रामानंद यादव ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच महिला अत्याचार निवारण सेल डीएसपी राकेश शर्मा को दी गई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवा लिया है। अब मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान दर्ज करवाएं जाएंगे। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके ठिकानाें पर दबिश दे रही है।

मामला 10 मार्च का है, लेकिन पहले पीड़िता इसके बारे में परिजन काे बताने से कतराती रही। शुक्रवार काे परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और चार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी युवती ने छबड़ा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 मार्च की रात करीब सवा 10 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर नीलकमल, योगेश, मिट्‌टू व भूरा वहां आए और उसे जबरन बाइक पर बिठाकर गांव से कुछ दूर धरनावदा रोड पर सुनसान जगह पर ले गए। वहां आरोपी योगेश व नीलकमल ने पीड़िता के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान मिट्‌टू व भूरा कुछ दूरी पर खड़े रहकर निगरानी कर रहे थे। इसके बाद चारों बदमाश पीड़िता को धमकाते हुए उसे मौके पर ही छोड़कर बाइक लेकर भाग निकले।

घटना के बाद पीड़िता खुद घर पहुंची, लेकिन डर की वजह से वह अपने परिजन को घटना के बारे में बताने से कतराती रही। घटना के करीब 10 दिन बीतने के बाद पीड़िता ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। इस पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे तथा पीड़िता ने चारों आराेपियों के खिलाफ अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया।

ये भी पढ़े :

# उदयपुर : तेज रफ्तार बनकर आई काल, स्कूटी सवार मां-पिता और बेटी की मौत

# जयपुर : मुंबई की युवती को पहले दिया शादी का झांसा, होटल में बुला किया दुष्कर्म

# जोधपुर : पुलिस की तत्परता से रुकी धोखाधड़ी, साइबर सैल से संपर्क साध रिफंड करवाए रूपए

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com